सफेद बालों को काला करने का सबसे आसान तरिका जो आपको डाई से निजात दिलाएगा, आज ही करे ट्राई
आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण आपकी सेहत ही नहीं बल्कि बॉडी में और भी कई तरह की प्रॉब्लम्स होने लगती हैं जैसे बालों का उम्र से पहले सफेद होना।
लेकिन आजकल छोटे-छोटे बच्चों के, नई उम्र यानि की जवान लोगों के बाल भी सफेद होने लगे हैं।इसका कारण चाहें आपका खान-पान हो या आपकी लाइफस्टाइल पर ये एक बहुत ही बड़ी परेशानी है।
अगर आप भी अपने बालों के सफेद होने की परेशानी से परेशान हैं। तो घर बैठे-बैठे बिना डाई के सिर्फ कुछ घरेलू चीजों की हेल्प से आप अपने बैलों को काला कर सकते हैं। कुछ आंवलों को टुकड़ों कर लें और इन्हें नारियल के तेल में तब तक उबलने दें, जब तक कि इनका रंग काला नहीं पड़ जाता।
फिर इस तेल को सिर पर मलें इससे आपके बाल काले बनें रहेंगे।
सफेदअसमय बाल सफेद होने से बचाने के लिए खानपान सम्बंधी सुझाव
बालों को काला करने के ये हैं घरेलु उपाय :
1.नारियल का तेल और नींबू :* अगर आपके बाल भी सफेद हो रहे हैं तो नारियल के तेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला लें और इसी तेल से सिर पर मालिश करें। आपके बाल काले भी होंगे और उनमें शाइन भी आ जाएगी।
2.नारियल का तेल और आँवला :आंवले के छोटे छोटे टुकड़े कर इन्हे छाया में सुखाइये। अब इन्हे नारियल के तेल में तब तक उबालिये, जब तक के आंवले काले और कठोर ना हो जाए। यह तेल बालो की सफेदी को रोकने के लिए बहुत उपयोगी हैं। यह उपाय सबसे कारगर और आसान भी है।
3.शहद और अदरक :* अदरक को कद्दू कस करके इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इस मिक्सचर को हर रोज़ लगाने से बाल काले हो जाते हैं।
4.अमरूद के पत्तों :* अमरूद के कुछ पत्तों को अच्छी तरह पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद आप इसके पेस्ट को रोज़ाना अपने स्कैल्प पर मालिश करें। इससे भी आपको फायदा होगा।
5.देसी घी :* हफ्ते में 2 बाद शुद्ध देसी घी से सिर की मालिश करें। इससे आपके बाल काले और घने हो जाएंगे।
6.प्याज़ का रस :* प्याज़ का रस बालों को काला करने के लिए रामबाण इलाज है। इसलिए अगर आप भी बालों के सफेद होने की परेशानी से परेशान हैं तो आज से ही प्याज़ का जूस अपने बालों पर लगाना शुरु करे।
7.मेथी दानों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह मेथी दानों को दही में पीसकर बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें।
8.तुरई को काटकर नारियल तेल में तब तक उबालें, जब तक वह काली न हो जाए। इस तेल को रोजाना बालों में लगाने से बाल काले हो जाते हैं।
9. 250 ग्राम सरसों के तेल में मेहंदी के पत्तों को उबालें। इस तेल को छानकर बोतल में भरकर रख लें। रोजाना रात को सोने से पहले बालों में लगाएं।
10.मेहंदी की पत्तियों में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पीस लें। इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक अंडा मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 45 मिनट के बाद बाल धो लें।
11.आधा कप दही में एक ग्राम काली मिर्च और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं, फायदा होगा।
12.अमरूद की पत्तियों का पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं, लाभ होगा।
13.बाल धोने से पहले बालों में ऐलोवेरा जेल की मसाज करें। बाल घने और काले हो जाएंगे।
आंवले के साथ आम की गुठली को पानी मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को बालों में लगाकर एक घंटे बाद बाल धो लें।
14.काली अखरोट को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा करके बाल धोएं। कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले हो जाएंगे।
15.हरे आंवले का पेस्ट बनाकर बालों की जड़ों में लगाएं या आंवला पाउडर में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं।
16.एक नींबू के रस में उतना ही पानी मिलाकर मिश्रण बना लें। शैंपू करने के बाद बालों में डालें, कुछ देर रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें।
17.आंवले का रस, नींबू का रस और बादाम का तेल मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं।
18.आंवले के कुछ टुकड़ों को नारियल तेल में उबाल लें। तेल को इतना उबालें कि आंवले काले हो जाएं। इस तेल को रोजाना बालों में लगाने से सफेद बाल फिर से काले होने लगते हैं।
19.सूरजमुखी, खुबानी, गेहूं, अजमोद और पालक आदि लौह तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें। केला, गाजर और मछली जैसे आयोडिन युक्त चीजें खाना भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, विटामिन बी5 और बी2 को भी अपने भोजन में शामिल कर लेना चाहिए।
20.अदरक को छीलकर मिक्सर में पीस लें। इसे छानकर रस निकाल लें। फिर अदरक के रस में शहद मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। लगातार यह उपाय करने से कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले हो जाएंगे।
21.नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर स्कल्प पर लगाएं। यह उपाय रोज करें, सफेद बाल काले होने लगेंगे।
22.हफ्ते में दो बार गाय के दूध से बनी छाछ को बालों की जड़ों में लगाएं। कम उम्र में बाल सफेद नहीं होंगे।
23.नारियल तेल में करी पत्ता उबालें, जब करी पत्ते काले हो जाएं तो तेल को ठंडा करके बोतल में भर लें। इस तेल को रोजाना बालों में लगाएं, लाभ होगा।
24.लौकी को सुखाकर नारियल तेल में उबाल लें। इस तेल को छानकर बोतल में भर लें। इस तेल की मसाज करने से बाल काले हो जाएंगे।
25.कच्चे प्याज को टुकड़े कर मिक्सर में पीस लें। इसका रस बालों की जड़ों में लगाएं। नियमित उपयोग से कम उम्र में सफेद हुुए बाल काले हो जाते हैं। साथ ही, बाल गिरने भी कम हो जाते हैं।
26.दो चम्मच मेहंदी पाउडर, एक चम्मच दही,1चम्मच मेथीदाना पाउडर, तीन चम्मच कॉफी, दो चम्मच तुलसी पाउडर के मिश्रण को बालों में लगाएंं और तीन घंटे बाद सिर धो लें।
27.ब्राह्मी की पत्तियों को पीसकर या इसका तेल बनाकर बालों में लगाएं, बाल काले होने लगेंगे।
असमय बाल सफ़ेद होने के कारण :-
1. अनुवांशिक
अगर आपके माता या पिता में से किसी के बाल युवा आयु में ही सफ़ेद हो गए थे, तो आपके बाल भी युवा आयु में ही जल्द सफ़ेद होने की संभावनाअधिक रहती है। आपके जींस यह निर्धारित करते हैं कि आपके बालों में से Melanin तत्व कब कम होगा और इसी वजह से आपके बाल भी जल्द सफ़ेद हो जाते हैं।
2. थाइरोइड –
थाइरोइड ग्रंथि का ज़्यादा सक्रिय होना या कम सक्रिय होना मेलेनिन पिग्मेंट उत्पादन को प्रभावित करता है, जिससे बाल असमय सफ़ेद हो जाते हैं।
3. विटामिन B12 की कमी –
शरीर में विटामिन B12 की कमी होने के कारण बाल असमय सफ़ेद हो जाते हैं।
4. Vitiligo –
Vitiligo नामक बीमारी में त्वचा और बालों की पिग्मेंट बनाने वाली कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, इसकी वजह से मेलेनिन नामक पिग्मेंट बननाकम हो जाता है और बाल सफ़ेद होने लगते हैं।
5.तनाव –
जो व्यक्ति अधिक समय तक तनाव में रहता है, उनके बाल जल्दी सफ़ेद हो जाते हैं। तनाव ग्रस्त व्यक्ति के शरीर में बनने वाले हॉर्मोन मेलेनिन बनाने वालीकोशिकाओं को प्रभावित करते हैं, और इससे बालों के रंग पर असर पड़ता है। बाल असमय सफ़ेद होने का यह एक सबसे बड़ा कारण माना जाता हैं। तनाव में रहनेसे शरीर में यह बदलाव होता हैं।
6. आहार –
एक शोध में यह जानकारी सामने आई है कि जो युवा आहार में अधिक केमिकल युक्त फ़ास्ट फ़ूड, चटपटा, तला हुआ और मसालेदार भोजन करते हैं,उनके बाल जल्दी सफ़ेद हो जाते हैं। इसके विपरीत पौष्टिक आहार लेने वाले लोगों में यह समस्या कम होती है।
7. पानी –
अगर आप नहाने के लिए काफी हार्ड वाटर का इस्तेमाल करते हैं तो इस वजह से भी बाल गिरते है या उनका रंग सफ़ेद हो जाता है।
8. प्रदूषण –
अगर आप ऐसी जगह रहते हैं या कार्य करते हैं, जहाँ अधिक प्रदूषण है तो हवा में मौजूद खतरनाक केमिकल का विपरीत परिणाम आपके शरीर के साथसाथ आपके बालों पर भी होता हैं। प्रदूषित पानी से स्नान करने से भी आपके बालों को नुक़सान हो सकता है।